Bihar Fasal Sahayata Yojana Rabi 2026 Online Apply: बिहार सरकार किसानों की सुरक्षा और आय स्थिर रखने के लिए लगातार नई योजनाएँ ला रही है। इन्हीं में से एक बेहद महत्वपूर्ण योजना है बिहार फसल सहायता योजना। रबी सीजन 2025-26 के लिए इस योजना के तहत Bihar Fasal Sahayata Yojana Rabi 2026 Online Apply शुरू हो चुके हैं। अगर आपकी फसल मौसम, बाढ़, सूखा या अन्य प्राकृतिक कारणों से खराब हो जाती है, तो सरकार आपको 7,500/- से लेकर 10,000/- प्रति हेक्टेयर तक आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
यह योजना खासतौर पर उन किसानों के लिए राहत है जो हर साल मौसम की मार झेलते हैं।
- इस लेख में हम आपको बताएंगे:
योजना क्या है
कौन आवेदन कर सकता है
कितनी सहायता मिलेगी
कौन-कौन सी फसलें शामिल हैं
आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Bihar Fasal Sahayata Yojana Rabi 2026 Online Apply – Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | बिहार फसल सहायता योजना (Bihar Fasal Sahayata Yojana) |
| सीजन | रबी 2025-26 |
| राज्य | बिहार |
| विभाग | सहकारिता विभाग, बिहार सरकार |
| योजना का उद्देश्य | फसल नुकसान पर किसानों को आर्थिक सहायता देना |
| आवेदन प्रारम्भ तिथि | 1 जनवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 31 मार्च 2026 (फसल अनुसार अलग तिथि) |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | state.bihar.gov.in/cooperative |
| लाभार्थी | रैयत, गैर-रैयत एवं दोनों प्रकार के किसान |
| सहायता राशि | 7,500/- To 10,000/- प्रति हेक्टेयर |
| अधिकतम क्षेत्र सीमा | 2 हेक्टेयर |
| फसल नुकसान शर्त | कम से कम 20% नुकसान |
| आवेदन शुल्क | निःशुल्क |
| भुगतान का तरीका | सीधे बैंक खाते में DBT |
| शामिल फसलें | गेहूँ, चना, मसूर, सरसों, मकई, अरहर, गन्ना, आलू, प्याज़, टमाटर, बैंगन, मिर्च, गोभी |
| हेल्पलाइन नंबर | 0612-2200693 |
बिहार फसल सहायता योजना क्या है?
Bihar Fasal Sahayata Yojana एक राज्य सरकार की योजना है जिसका उद्देश्य किसानों को फसल नुकसान की स्थिति में आर्थिक मदद देना है। यह पारंपरिक बीमा योजना से अलग है, क्योंकि इसमें किसान को प्रीमियम नहीं देना पड़ता। नुकसान का आकलन होने के बाद सरकार सीधे सहायता राशि देती है।
यानी यह किसानों के लिए मुफ्त फसल सुरक्षा योजना की तरह काम करती है।
योजना का मुख्य उद्देश्य
बिहार सरकार इस योजना के माध्यम से:
-
प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत देना
-
खेती में जोखिम कम करना
-
किसानों को कर्ज लेने से बचाना
-
कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाना
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Rabi 2025-26)
| विवरण | तिथि |
|---|---|
| आवेदन शुरू | 1 जनवरी 2026 |
| अंतिम तिथि (सामान्य) | 31 मार्च 2026 |
फसलवार अंतिम तिथि
| फसल | अंतिम तिथि |
|---|---|
| गेहूँ | 28 फरवरी 2026 |
| रबी मकई | 28 फरवरी 2026 |
| चना | 15 फरवरी 2026 |
| मसूर | 15 फरवरी 2026 |
| रबी अरहर | 31 मार्च 2026 |
| राई-सरसों | 31 जनवरी 2026 |
| ईख (गन्ना) | 28 फरवरी 2026 |
| रबी प्याज़ | 15 फरवरी 2026 |
| आलू | 31 जनवरी 2026 |
| टमाटर | 28 फरवरी 2026 |
| बैंगन | 28 फरवरी 2026 |
| मिर्च | 31 मार्च 2026 |
| गोभी | 31 मार्च 2026 |
ध्यान दें: समय पर आवेदन करना जरूरी है, लेट होने पर लाभ नहीं मिलेगा।
कितनी आर्थिक सहायता मिलेगी?
फसल नुकसान के प्रतिशत के आधार पर सहायता दी जाती है:
| नुकसान का स्तर | सहायता राशि |
|---|---|
| 20% तक नुकसान | 7,500/- प्रति हेक्टेयर |
| 20% से अधिक नुकसान | 10,000/- प्रति हेक्टेयर |
अधिकतम 2 हेक्टेयर तक की जमीन पर सहायता मिलती है।
Bihar Fasal Sahayata Yojana Rabi 2026 Online Apply कौन किसान आवेदन कर सकते हैं?
यह योजना सभी प्रकार के किसानों के लिए है:
रैयत किसान
जो अपनी जमीन पर खेती करते हैं
गैर-रैयत किसान
जो किसी और की जमीन पर खेती करते हैं
रैयत + गैर-रैयत
जो अपनी और किराये की दोनों जमीन पर खेती करते हैं
किन फसलों पर मिलेगा लाभ?
रबी सीजन की प्रमुख फसलें शामिल हैं:
गेहूँ | चना | मसूर | सरसों | मकई | अरहर | गन्ना | आलू | प्याज़ | टमाटर | बैंगन | मिर्च | गोभी
Bihar Fasal Sahayata Yojana Rabi 2026: आवेदन के लिए जरूरी जानकारी
ऑनलाइन फॉर्म भरते समय ये जानकारी देनी होगी:
- फसल का नाम
- बुआई की गई जमीन का रकबा
- खाता संख्या
- खेसरा संख्या
- थाना संख्या
- कंप्यूटरीकृत जमाबंदी संख्या
Bihar Fasal Sahayata Yojana Rabi 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
- किसान पंजीकरण संख्या
- आधार कार्ड
- भूमि विवरण
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
Bihar Fasal Sahayata Yojana Rabi 2026 Apply Online कैसे करें?
सबसे पहले आपको Bihar Cooperative Department की Official वेबसाइट पर जाये।

- अब आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना (रबी-2025 -26) हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो चुकी है आवेदन लिंक पर क्लीक करे।
- जब आप फसल सहायता योजना पर क्लिक करेंगे, तो एक नई विंडो खुलेगी।

- आपको अपना किसान रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा और सर्च पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रोसेस में, किसान रजिस्ट्रेशन सिस्टम के तहत आपके लिए सही जानकारी अपने आप ले ली जाएगी।

- कृपया आपसे मांगी गई जानकारी के साथ ज़मीन से जुड़ी जानकारी दर्ज करे।
- जानकारी डालने के बाद, कृपया आपके द्वारा डाली गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें और फिर सबमिट पर क्लिक करें।
- सबमिट करने के बाद रसीद डाउनलोड कर लें
Bihar Fasal Sahayata Yojana Rabi 2026 का पैसा कैसे मिलेगा?
- फसल नुकसान की जांच होगी
- नुकसान प्रतिशत तय होगा
- पात्र किसानों की सूची बनेगी
- पैसा सीधे बैंक खाते में भेजा जाएगा
Bihar Fasal Sahayata Yojana Rabi 2026 योजना के फायदे
- बिना प्रीमियम के सुरक्षा
- प्राकृतिक आपदा में राहत
- छोटे किसानों को सबसे अधिक फायदा
- खेती में आर्थिक स्थिरता
हेल्पलाइन
0612-2200693
सहकारिता विभाग, बिहार सरकार
Bihar Fasal Sahayata Yojana Rabi 2026 Apply Online: Impotent Link
| Home Page | Click Here |
| Apply Online | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2025-26 | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Click Here | |
| Click Here |
(FAQ)-Bihar Fasal Sahayata Yojana Rabi 2026 Online Apply
प्रश्न: क्या आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, आवेदन बिल्कुल मुफ्त है।
प्रश्न: पैसा कब मिलेगा?
नुकसान सत्यापन के बाद सीधे खाते में।
प्रश्न: क्या एक किसान कई फसलों के लिए आवेदन कर सकता है?
हाँ, अगर अलग-अलग फसल बोई है।
निष्कर्ष
Bihar Fasal Sahayata Yojana Rabi 2026 किसानों के लिए बहुत बड़ी राहत योजना है। अगर आप बिहार के किसान हैं और रबी फसल बो चुके हैं, तो समय रहते आवेदन करें। यह योजना खराब मौसम में आपकी मेहनत की कमाई को बचाने का काम करती है।
देरी न करें, आज ही ऑनलाइन आवेदन करें और 10,000/- प्रति हेक्टेयर तक सहायता पाने का मौका न चूकें।
यहाँ भी पढ़े:
- Bihar Mahila Rojgar Yojana 10 Lakh Loan 2025: सभी पंचायतों में खुलेगा जीविका दीदी बैंक, महिलाओं को मिलेगा 10 लाख तक लोन
- Janani Suraksha Yojana 2026: बिहार की महिलाओं के लिए ₹1,400 की सहायता – आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ और पूरी जानकारी
- Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना – ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, लाभ और पूरी प्रक्रिया
- LPG Gas KYC Online Kaise Kare 2025: बड़ी खुशखबरी।अब घर बैठे करें LPG e-KYC (Full Guide in Hindi)
- India Post GDS Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए 20,000 से 50,000 पदों पर बंपर भर्ती, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया