Bihar Swachhta Sathi Vacancy 2026: 2 जिलों में नई भर्ती शुरू | 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Swachhta Sathi Vacancy 2026: बिहार सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत स्वच्छता साथी (Swachhta Sathi) पदों पर वर्ष 2026 में नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती बिहार के दो जिलों – पूर्वी चंपारण और दरभंगा में निकाली गई है।
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें मैट्रिक (10वीं) पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है।

अगर आप बिहार में रहते हैं और स्वच्छता से जुड़े कार्यों में अनुभव रखते हैं या समाज सेवा से जुड़े हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है।

Bihar Swachhta Sathi Vacancy 2026 – Overview (संक्षिप्त विवरण)

विवरण जानकारी
भर्ती का नाम Bihar Swachhta Sathi Vacancy 2026
पद का नाम Swachhta Sathi (स्वच्छता साथी)
कुल पद 10
जिले पूर्वी चंपारण, दरभंगा
शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास
आयु सीमा अधिकतम 40 वर्ष
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
आवेदन शुरू पहले से शुरू
कार्य अवधि 1 वर्ष (Contract Basis)
मानदेय 6000/- प्रतिमाह
आधिकारिक वेबसाइट bihar.s3waas.gov.in

Bihar Swachhta Sathi Vacancy 2026 – Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियाँ)

यह भर्ती दो अलग-अलग जिलों के लिए है, इसलिए आवेदन की अंतिम तिथि भी अलग-अलग रखी गई है।

जिला / नगर पंचायत आवेदन की अंतिम तिथि
पूर्वी चंपारण (नगर पंचायत सुगौली) 27 जनवरी 2026
दरभंगा (नगर पंचायत) 24 जनवरी 2026

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य कर दें।

Bihar Swachhta Sathi Vacancy 2026 – Post Details (पद विवरण)

जिला पदों की संख्या
पूर्वी चंपारण 05
दरभंगा 05
कुल पद 10

Swachhta Sathi क्या होता है? (पद का कार्य)

स्वच्छता साथी का मुख्य कार्य नगर निकाय क्षेत्र में स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देना होता है, जैसे:

  • लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना

  • कचरा प्रबंधन (Waste Management) में सहयोग

  • स्वच्छ भारत अभियान के तहत फील्ड कार्य

  • नागरिकों से संवाद करना

  • स्वच्छ सर्वेक्षण से जुड़े कार्यों में सहायता

Bihar Swachhta Sathi Vacancy 2026 – Eligibility (पात्रता)

1. नागरिकता

  • अभ्यर्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए

  • स्थानीय उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी

2. आयु सीमा

  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

3. शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार का कम से कम 10वीं (Matric) पास होना अनिवार्य है

4. अनुभव

  • स्वच्छता से संबंधित कार्यों में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव

  • निम्न में से कोई भी आवेदन कर सकता है:

    • Waste Picker

    • Sanitation Worker

    • SHG Member

    • ASHA / Anganwadi Worker

    • NGO Youth

    • Community Based Organization से जुड़े व्यक्ति

    • Swachhagrahi / Brand Ambassador

5. अन्य योग्यता

  • उम्मीदवार की आवाज़ स्पष्ट हो

  • लोगों से संवाद (Communication) करने में सक्षम हो

Bihar Swachhta Sathi Vacancy 2026 – Salary & Benefits (मानदेय और लाभ)

मानदेय विवरण

विवरण राशि
प्रतिदिन मानदेय 300/-
प्रति माह कार्य दिवस 20
मासिक मानदेय 6000/-

अन्य लाभ

  • प्रतिदिन न्यूनतम 5 घंटे कार्य

  • मानदेय सीधे बैंक खाते में

  • साल में 200 कार्य दिवस

  • एक वर्ष के लिए Contractual Appointment

  • कार्य की निगरानी लोक स्वच्छता पदाधिकारी द्वारा

  • संतोषजनक कार्य न होने पर हटाने की प्रक्रिया

Bihar Swachhta Sathi Vacancy 2026 – Selection Process (चयन प्रक्रिया)

  • आवेदन की स्क्रीनिंग

  • अनुभव और पात्रता के आधार पर चयन

  • आवश्यकतानुसार इंटरव्यू / दस्तावेज़ सत्यापन

 कोई लिखित परीक्षा नहीं रखी गई है।

Bihar Swachhta Sathi Vacancy 2026 – Required Documents (जरूरी दस्तावेज)

  • आवेदन फॉर्म

  • 10वीं की मार्कशीट

  • पहचान पत्र (Aadhaar / Voter ID)

  • निवास प्रमाण पत्र

  • अनुभव प्रमाण पत्र

  • बैंक पासबुक की कॉपी

  • पासपोर्ट साइज फोटो

Bihar Swachhta Sathi Vacancy 2026 – Apply Process (आवेदन प्रक्रिया)

पूर्वी चंपारण (सुगौली)

  • आवेदन फॉर्म नगर पंचायत कार्यालय सुगौली से प्राप्त करें

  • भरा हुआ फॉर्म 27.01.2026 तक कार्यालय में जमा करें

दरभंगा

  • आवेदन फॉर्म नगर पंचायत कार्यालय के प्राप्ति काउंटर से लें

  • सभी दस्तावेजों की स्व-अभिप्रमाणित प्रति के साथ

  • 24.01.2026 तक जमा करें

आवेदन केवल ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

Bihar Swachhta Sathi Vacancy 2026 – Important Instructions

  • आवेदन फॉर्म साफ-साफ भरें

  • गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है

  • अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे

Bihar Swachhta Sathi Vacancy 2026: Impotent Link

Home Page Click Here
Official Notification पूर्वी चम्पारण  –   दरभंगा
Bihar Rojgar Mela 2026 Click Here
Official Website Click Here
Facebook Click Here
Twitter Click Here

Bihar Swachhta Sathi Vacancy 2026 – FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

1. Bihar Swachhta Sathi Vacancy 2026 किन जिलों में निकली है?

फिलहाल यह भर्ती पूर्वी चंपारण और दरभंगा जिलों में जारी की गई है।

2. योग्यता क्या है?

उम्मीदवार का 10वीं पास होना आवश्यक है।

3. आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है।

4. सैलरी कितनी मिलेगी?

6000/- प्रतिमाह।

5. नौकरी स्थायी है या अस्थायी?

 यह नौकरी Contract Basis (1 वर्ष) के लिए है।

निष्कर्ष (Conclusion)

Bihar Swachhta Sathi Vacancy 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो 10वीं पास हैं और समाज सेवा व स्वच्छता अभियान से जुड़कर काम करना चाहते हैं। कम योग्यता में सरकारी मानदेय के साथ काम करने का यह एक बेहतरीन मौका है।

यहाँ भी पढ़े:

Leave a Comment